Breaking News

डीएलएसए के ‘संवर्धन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक आचार्य प्रदीप कुमार सिंह सम्मानित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), शाहजहाँपुर द्वारा आयोजित पराविधिक स्वयंसेवकों के क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘संवर्धन’ में उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योगदान के लिए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री प्रदीप कुमार सिंह ने "Children Laws & Women Laws, Juvenile Justice Act एवं POCSO Act" विषय पर विशेषज्ञ (Resource Person) के रूप में व्याख्यान देते हुए पराविधिक स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी प्रदान की। उनके व्याख्यान की प्रतिभागियों एवं आयोजकों ने सराहना की।

श्री प्रदीप कुमार सिंह विधि एवं प्रौद्योगिकी, साइबर लॉ तथा आपराधिक विधि के क्षेत्र में सक्रिय शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हैं। वे एक पुस्तक के लेखक, दो पुस्तकों के संपादक तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 20 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तपोषित दो शोध परियोजनाओं के सफल संचालन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

उन्हें यह प्रशस्ति-पत्र माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विष्णु कुमार शर्मा तथा तत्कालीन सचिव सुश्री अपेक्षा सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय शंकर ओझा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल श्री प्रदीप कुमार सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे संस्थान के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

Post a Comment

0 Comments