स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश के लिए विकसित "समर्थ" पोर्टल पूरी तरह तैयार है और अगले सप्ताह से इसे विद्यार्थियों के लिए लाइव कर दिया जाएगा।
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल में मौजूद सभी तकनीकी खामियों का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया गया है। साथ ही पेमेंट गेटवे का परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जिससे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय उनकी सुविधा और समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें और विश्वविद्यालय से संपर्क बनाए रखें, ताकि पोर्टल लाइव होते ही बिना किसी देरी के प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके।
प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को सरल, पारदर्शी एवं तकनीक-सक्षम प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को विद्यार्थी हितैषी एवं सुचारु बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments