Breaking News

डीएलएसए प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विधि विद्यार्थियों को डीएलएसए की सचिव श्रीमती अपेक्षा सिंह एवं स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय शंकर ओझा ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अपेक्षा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विधि विद्यार्थियों को न्यायिक एवं विधिक व्यवस्था के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। वहीं डॉ. जय शंकर ओझा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके शैक्षिक एवं व्यावसायिक विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस–2025 के अंतर्गत आयोजित नेशनल फोटोग्राफी एंड आर्ट शोकेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अमृत सिंह, अंशिका यादव एवं खुशबू वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा महाविद्यालय के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार सिंह को डीएलएसए के ‘संवर्धन’ प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिथि व्याख्यान देने के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चीफ एल.ए.डी.सी.एस. दिनेश कुमार मिश्रा, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस. विवेक कुमार शर्मा तथा महाविद्यालय के इंटर्नशिप प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments