Breaking News

लखनऊ में भाजपा का शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन संपन्न, संगठन सशक्त बनाने पर दिया गया जोर

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और शक्ति केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि "शक्ति केंद्र मजबूत होगा तो बूथ मजबूत होगा और बूथ मजबूत होगा तो विजय सुनिश्चित होगी।"

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments