Breaking News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अदम्य साहस, अखंड भारत के प्रति अटूट समर्पण तथा लोकसेवा का आदर्श भाव प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर किया गया उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, विचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

Post a Comment

0 Comments