**शाहजहाँपुर।** स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग के एम०एड० एवं बी०एड० के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
🏆 एम०एड० के मेधावी छात्र:
🏅 बी०एड० के मेधावी छात्र:
स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं कॉलेज के प्राचार्य प्रो० आर० के० आजाद एवं शिक्षक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो० मीना शर्मा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, संकल्प और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
इस अवसर पर प्रो० प्रभात शुक्ल सहित विभाग के अन्य प्राध्यापकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments