इंदिरानगर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट : रिज़वान अली, लखनऊ ✍️

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन अंतर्गत थाना इंदिरानगर पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बक्सर (बिहार) निवासी वादी अभिषेक ओझा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन को उसके पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना इंदिरानगर में मु0अ0सं0 176/2026 के तहत संबंधित धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त, गाजीपुर द्वारा की जा रही है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना इंदिरानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 06 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने खुर्रमनगर स्थित पिकनिक स्पॉट गेट के पास से आरोपी कमलकांत मिश्रा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की अग्रिम विवेचना में जुटी हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक शिवप्रताप सिंह एवं आरक्षी नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Previous Post Next Post