ब्यूरो रिपोर्ट : रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना मड़ियांव पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त करछी/पलटा भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से 6 वर्षीय बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बच्चे को लात-घूंसों के साथ-साथ करछी/पलटे से भी पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त आलाकत्ल करछी/पलटा भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments