**शाहजहाँपुर।** विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज), शाहजहाँपुर में जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी एवं शिशु व बाल रोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विस्तृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरोज कुमार के स्वागत के साथ हुआ। संगोष्ठी में चिकित्सकों ने हेपेटाइटिस के कारण, जांच, बचाव एवं आधुनिक उपचार तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
📊 हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर का रिपोर्ट कार्ड:
नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2024 से संचालित इस केंद्र पर हेपेटाइटिस B एवं C का संपूर्ण इलाज व जांचें निःशुल्क उपलब्ध हैं।
माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप ने बताया कि BSL-2 लैब में हेपेटाइटिस की उच्च स्तरीय जांचें उपलब्ध हैं। वहीं डॉ. मो. शान अंसारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों (डॉ. देवेंद्र, डॉ. राजेश, डॉ. अमित, डॉ. प्रियंका) ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीमारी के तकनीकी पहलुओं को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. सरोज कुमार, एमएस डॉ. महेंद्र पाल, डॉ. श्वेता जायसवाल, डॉ. मनीष दिवाकर, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. शाबहत हुसैन, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुप्रिया मिश्रा, डॉ. मोनू यादव, डॉ. नैना गंगवार, डॉ. तनवे, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. कल्पना रावत सहित भारी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments