ब्यूरो रिपोर्ट : राजन भारती, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सादातगंज पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना कृष्णानगर क्षेत्र के भोला खेड़ा निवासी एक मासूम बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था। सूचना मिलते ही सादातगंज पुलिस तत्काल हरकत में आई और बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाने के लिए अभियान शुरू किया।
अम्बरगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की पहचान कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयास रंग लाए और महज एक घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना की।
क्षेत्रीय लोगों ने भी सादातगंज पुलिस की इस संवेदनशील और सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण मासूम सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सका।
