बंथरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

मृतक धर्मेंद्र यादव (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता : कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के मवई गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धर्मेंद्र यादव, निवासी हंसखेड़ा, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपनी ससुराल गए हुए थे, जहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही बंथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

(प्रारंभिक जानकारी एवं स्थानीय सूत्रों के आधार पर)

Previous Post Next Post