[ पुलिस एक्शन / लूट का पर्दाफाश / लखनऊ ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ की काकोरी थाना पुलिस ने राहगीरों से आतंक के बल पर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते बाहर भागने की फिराक में लगे 02 शातिर लुटेरों को घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार समेत दबोच लिया है। पकड़े गए शातिरों ने काकोरी में कार अड़ाकर की गई सनसनीखेज लूट के साथ ही मलिहाबाद क्षेत्र में भी नकबजनी की वारदात कुबूल की है।
बीते 31 मई की रात करीब 8:30 बजे मलिहाबाद निवासी मूलचन्द्र अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी खानपुरमऊ नहर पटरी पर ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी कार अड़ा दी। बदमाशों ने पीड़ित को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल, पर्स, नगदी व बाइक की चाभी लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में काकोरी थाने में मु0अ0सं0-189/26 पंजीकृत कर जांच के लिए 03 टीमें गठित की गई थीं।
भलिया चौराहे के पास घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश:
आज 33 जून को पुलिस टीम को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश ऑल्टो कार से गोहरामऊ से भलिया चौराहा होते हुए एक्सप्रेस-वे से भागने वाले हैं। पुलिस टीम ने फौरन मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और ग्राम भलिया की तरफ से आ रही संदिग्ध ऑल्टो कार (UP32 CX 2440) को रुकवाकर कार चला रहे और बगल में बैठे दोनों अभियुक्तों को हिकमत अमली से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में इन्होंने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट और मलिहाबाद में नकबजनी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
1. अनीस पुत्र सर्वेश रावत (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी- गोहरामऊ, थाना काकोरी, लखनऊ। (जामा तलाशी में पेंट की जेब से लूटे गए मोबाइल का ग्रे बैक कवर व बाइक की चाभी बरामद)।
2. रवि पुत्र मुनेश्वर रैदास (उम्र करीब 21 वर्ष), निवासी- ग्राम करझन, थाना काकोरी, लखनऊ। (जामा तलाशी में पिछली जेब से लूटा गया पर्स व 220 रुपये नगद बरामद)।
🚨 बरामदगी एवं आपराधिक विवरण
• बरामदगी: घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार (संख्या- UP32 CX 2440), 01 अदद पर्स, 220/- रुपये नगद, मोबाइल का बैंक कवर और मोटरसाइकिल की चाभी।
• काकोरी केस: मु0अ0सं0 189/2026 धारा 309(4)/351(3)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई।
• मलिहाबाद केस (नकबजनी): मु0अ0सं0 99/2026 धारा 305/331(4)/317(2) BNS का सफल अनावरण।
• अपराध का उद्देश्य: आर्थिक लाभ के लिए राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करना।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम:
इस त्वरित और साहसिक सफलता को अंजाम देने वाली टीम में काकोरी थाने के उपनिरीक्षक शैलेष प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अंकित यादव, उपनिरीक्षक मोबिन अली, कांस्टेबल धर्मेंद्र पटेल और कांस्टेबल शिवम यादव शामिल रहे। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के आला अधिकारियों ने टीम की मुस्तैदी को सराहा है। पुलिस अब फरार शेष 02 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
"अपराध और अपराधियों का काल - सच की आवाज वेब न्यूज"

0 Comments