स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं विवाहिता की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को ग्राम कलंदरगंज निवासी बसंतलाल की तहरीर पर थाना पुवायाँ में मु0अ0सं0 359/2026 धारा 352/85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त राजकमल, उसके पिता राजेश कुमार, माता कमला देवी, बहन तरुण देवी तथा रिश्तेदार मनोज द्वारा अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग की जाती थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पति राजकमल दूसरी महिला के संपर्क में था और लगातार फोन व संदेश भेजकर विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे 15 जून 2026 को उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की विवेचना के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त राजकमल (27 वर्ष) निवासी ग्राम रतनपुर कुंडा, थाना पुवायाँ को पुलिस ने 29 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments