Breaking News

शाहजहाँपुर: थाना कांट के प्रभारी निरीक्षक का तबादला, राकेश कुमार बने नए थाना प्रभारी

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️ 

शाहजहाँपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने दो निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना कांट विजय प्रताप सिंह को थाना कांट से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

वहीं विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को नई तैनाती देते हुए थाना कांट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह स्थानांतरण आदेश 04 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments