स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह के असामयिक निधन पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यूपी-112/महिला अपराध, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments