स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं प्रभारी निरीक्षक गढ़िया रंगीन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 19 मई 2026 को वादी की तहरीर पर आरोपी विशाल सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह उर्फ धर्मपाल के विरुद्ध नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में थाना गढ़िया रंगीन में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी और संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3/4(2) भी बढ़ाई गईं। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
मुखबिर की सूचना पर 2 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर ग्राम रम्पुरा जाने वाले मार्ग के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मु0अ0सं0 62/2026, धारा 137(2), 61(2), 87, 127(2), 65(1) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहाँपुर।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments