स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त 2026 कर दी गई है। इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निम्नलिखित योजनाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं—
- मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
- सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना
- निषादराज बोट सब्सिडी योजना
- उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष (मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना)
- उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना
- विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना
सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि भविष्य में योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन होता है तो संशोधित नियम लागू होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत रहे हैं, वे भी पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, विकास भवन, शाहजहाँपुर (कक्ष संख्या-201) में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
0 Comments