नगर निगम के जनसुनवाई दिवस में 8 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 11 अगस्त। नगर निगम शाहजहाँपुर में संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्भव अभियान के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में चला।

जनसुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

8 शिकायतें प्राप्त, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई दिवस के दौरान नगर क्षेत्र से कुल 08 समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनसामान्य की संतुष्टि एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. बिन्नो अब्बास रिजवी, कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह, कर निर्धारण अधिकारी दिव्यांशु पांडेय, कर अधीक्षक विजय कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post