रहीमाबाद पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को परिजनों से मिलाया

 

ब्यूरो रिपोर्ट ज़हीन खान लखनऊ ✍️

लखनऊ। रहीमाबाद पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को ग्राम जालामऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक किशोर के भटकने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और किशोर को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण किशोर अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था और अलग-अलग गांवों के नाम बता रहा था। पुलिस टीम ने धैर्य और सूझबूझ के साथ स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास कर उसकी पहचान अनुज (लगभग 16 वर्ष) के रूप में की।

इसके बाद पुलिस ने उसके पिता सुखबारी, निवासी ग्राम भटऊ जमालपुर, थाना काकोरी, लखनऊ से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पिता थाना रहीमाबाद पहुंचे और किशोर की पहचान की।

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और रहीमाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

أحدث أقدم