स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लाउडस्पीकर से कांवड़ियों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, वाहन चालकों से धीमी गति में चलने की अपील
शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुरी द्वारा थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न पिकेट एवं ड्यूटियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित यात्रा करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
साथ ही वाहन चालकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर वाहनों को धीमी गति से चलाने तथा कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
