स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
पुलिस बल को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी परशुरामपुरी द्वारा थाना परशुरामपुरी एवं थाना अल्हागंज क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्गों, कांवड़ पॉइंटों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की चेकिंग भी की गई।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
