स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील, अफवाहों से दूर रहने का दिया संदेश
शाहजहाँपुर, 23 अगस्त 2026। आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने प्रभारी निरीक्षक सिंधौली के साथ ग्राम गहरा, थाना सिंधौली में संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी और आमजन से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की।
बैठक में उपस्थित संभ्रांत एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने सभी से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।
