ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
स्व. अजीत सिंह की जयंती पर आयोजित हुई 4 किमी दौड़, विजेताओं को मिले 21 हजार तक के पुरस्कार
उन्नाव। पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता स्व. अजीत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार सुबह उन्नाव में ‘रन फॉर न्यू उन्नाव’ मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मैराथन की शुरुआत सुबह 6 बजे गांधी नगर तिराहा स्थित कलम तलवार चौराहे से हुई। करीब 4 किलोमीटर की दौड़ को जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ का समापन निराला प्रेक्षागृह में हुआ।
विजेताओं पर बरसे इनाम
मैराथन में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए—
🥇 प्रथम पुरस्कार — ₹21,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार — ₹11,000
🥉 तृतीय पुरस्कार — ₹5,100
मैराथन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

