शाहजहांपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 7 सितंबर को शैक्षणिक कार्य स्थगित

 

लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, स्कूल स्टाफ को उपस्थित रहकर पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 06 सितंबर। जनपद में लगातार हो रही बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव द्वारा जारी कार्यालय आदेश में यह निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार यह व्यवस्था समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगी।

स्कूल स्टाफ को उपस्थित रहने के निर्देश

बीएसए ने आदेश में स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक कार्य स्थगित रहने के बावजूद समस्त विद्यालय स्टाफ को विद्यालय में समय से उपस्थित रहना होगा।

स्टाफ को विद्यालयों का नशा मुक्त पोर्टल तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि इन पोर्टलों पर जनपद की प्रगति अत्यंत न्यून है, इसलिए विद्यालयों का पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधन/प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Previous Post Next Post