प्रयागराज: फाफामऊ पुलिस ने 2023 के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा, प्रयागराज ✍️

प्रयागराज, 29 सितंबर 2026। कमिश्नरेट प्रयागराज के जोन गंगानगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फाफामऊ पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना एयरपोर्ट में दर्ज वर्ष 2023 के एक मुकदमे में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर, अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त फाफामऊ के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फाफामऊ पुलिस टीम ने 29 सितंबर 2026 को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एरावत चौराहा के पास से अनस हारून पुत्र मो. हारून, निवासी ग्राम कटहुला गौसपुर, थाना एयरपोर्ट, कमिश्नरेट प्रयागराज को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।

जमीन से जुड़े मामले में दर्ज था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादी नफीस आलम पुत्र जुनैद आलम, निवासी जीटीबी नगर, थाना करेली, कमिश्नरेट प्रयागराज की शिकायत पर थाना एयरपोर्ट में मु0अ0सं0-61/2023, धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120(B) भादसं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से वादी के पिता के नाम से ग्राम कटहुला गौसपुर स्थित आराजी संख्या 820 की भूमि के संबंध में फर्जी बैनामा तैयार किया गया और उप-निबंधक कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि का नामांतरण कराने का प्रयास किया गया।

पुलिस का आरोप है कि संबंधित भूमि को अन्य लोगों को बेचने के लिए इकरारनामा कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास भी किया गया था। इसी मामले में अनस हारून वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त

अनस हारून पुत्र मो. हारून
निवासी ग्राम कटहुला गौसपुर, थाना एयरपोर्ट, कमिश्नरेट प्रयागराज।

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0-61/2023
धारा 420/467/468/471/120(B) भादसं
थाना एयरपोर्ट, कमिश्नरेट प्रयागराज।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह, थाना फाफामऊ, कमिश्नरेट प्रयागराज।
  2. उपनिरीक्षक रूपेश कुमार, साइबर थाना, कमिश्नरेट प्रयागराज।
  3. रि0का0 श्लोक कुमार यादव, थाना फाफामऊ।
  4. रि0का0 दीपेश खरवार, थाना फाफामऊ।
  5. म0का0 पूजा पटेल, थाना फाफामऊ।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायालय में होने वाली कार्यवाही के अधीन है।

Previous Post Next Post