इटौंजा में स्कूल बस के इंजन में लगी आग, 25 बच्चों में एक छात्र झुलसा

 


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 19 सितंबर 2026। थाना इटौंजा क्षेत्र में शनिवार को करीब 25 बच्चों को लेकर शार्प ग्लोबल स्कूल, मानपुर इटौंजा जा रही फोर्स ट्रैवलर बस के इंजन में अचानक आग लग गई। घटना ग्राम बगहा पुरवा के पास की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बस संख्या UP 81 BT 6203 ग्राम जमखानवा से करीब 25 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बगहा पुरवा के पास अचानक बस के इंजन में आग लग गई।

घटना के दौरान बस से बच्चों को उतारते समय करीब 5 वर्षीय एक छात्र का हाथ इंजन के गर्म बोनट से छू गया, जिससे उसका हाथ झुलस गया। घायल छात्र को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा, लखनऊ भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, उपचार के बाद बच्चे को उसके परिजन अपने साथ ले गए। बस में सवार अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी अन्य बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में सवार बच्चों की उम्र करीब 4 से 8 वर्ष के बीच बताई गई है।

बस के इंजन में लगी आग को मौके पर ही बुझा दिया गया। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य बताई गई है।

Previous Post Next Post