लखनऊ में कैमरा मैन से लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड हर्षित श्रीवास्तव गिरफ्तार

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 19 सितंबर 2026। थाना दुबग्गा पुलिस ने कैमरा मैन से लूट के मामले का खुलासा करते हुए कथित मास्टरमाइंड अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी सट्टा बुक कराने के बहाने कैमरा मैन को सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट की घटना की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 की रात करीब 8:40 बजे एक कैमरा मैन को फर्जी सट्टा बुक कराने के बहाने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोग जिल्लापुर रोड (जेहटा) के सुनसान स्थान पर ले गए थे। वहां कैमरा लूट लिया गया था। मामले में 18 अगस्त को वादी मनीष भारती की तहरीर पर थाना दुबग्गा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी के पर्यवेक्षण में थाना दुबग्गा पुलिस तथा सर्विलांस टीम गठित की गई थी।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर 25 अगस्त 2026 को चार आरोपियों—हेमंत सोनकर, सार्थक पाण्डेय, अजय कुमार और कुलदीप मिश्रा—को मलहा अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया कैमरा, कैमरे के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद करने का दावा किया था।

फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मामले में कथित षड्यंत्रकारी एवं मास्टरमाइंड हर्षित श्रीवास्तव पुत्र राजीव कुमार श्रीवास्तव, निवासी जनरैलगंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ फरार चल रहा था।

पुलिस ने हर्षित श्रीवास्तव को 19 सितंबर 2026 को कूड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

स्कूटी और नकदी बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से स्कूटी संख्या UP 32 RD 2768 और ₹560 नकद बरामद किए गए हैं।

मामले में मु0अ0सं0 0248/2026, धारा 309(4)/317(2)/61 बीएनएस, थाना दुबग्गा, लखनऊ में कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय, उपनिरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अमरनाथ, उपनिरीक्षक जय प्रकाश तिवारी और आरक्षी अंकित यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post