शाहजहांपुर। पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि ₹3000 की पेंशन राशि दो अलग-अलग किस्तों में पेंशनर के बैंक खाते में भेजी जाएगी। पहले राज्यांश के रूप में ₹2400 की धनराशि खाते में आएगी। इसके कुछ दिनों बाद केंद्रांश के रूप में ₹600 की राशि खाते में भेजी जाएगी।
इसी प्रकार 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों को मिलने वाली राशि भी दो किस्तों में प्राप्त होगी। उन्हें ₹1500-₹1500 की दो अलग-अलग किस्तों में भुगतान किया जाएगा।
पेंशनरों से अपील की गई है कि पहली किस्त में पूरी पेंशन राशि न आने पर परेशान न हों। केंद्रांश की राशि निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ दिनों बाद खाते में पहुंच जाएगी।
संबंधित लोगों से अनुरोध किया गया है कि यह सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों एवं अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक पेंशनरों तक पहुंचाएं, ताकि कम धनराशि की पहली किस्त आने पर पेंशनर अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाएं और आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने से बचें।