शाहजहाँपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 38 जनशिकायतों का किया निस्तारण


आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए विशेष अभियान जारी, फरियादियों को थाने के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 सितंबर 2026। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर कुल 38 जनशिकायतों का निस्तारण किया।

घर पहुंचकर शिकायतों का किया जा रहा समाधान

पुलिस के अनुसार, जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।

विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के पास मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समाधान करा रहे हैं।

सीओ और थाना प्रभारी प्रतिदिन करेंगे मौके पर निस्तारण

अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में 15 सितंबर 2026 को जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

दोनों पक्षों से लिया जाएगा फीडबैक

शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान के लिए उसके घर अथवा संबंधित स्थान पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार दोनों पक्षों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया जाएगा और शिकायत के समाधान के संबंध में संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

फरियादियों को पुलिस कार्यालय आने की जरूरत नहीं

विशेष अभियान का उद्देश्य यह भी है कि शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर शिकायत का बेहतर एवं प्रभावी तरीके से निस्तारण करेगी।

शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि जनशिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous Post Next Post