स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
करीब पांच वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद में परिवार परामर्श से बनी सहमति, दोनों पक्षों ने साथ रहने पर जताई सहमति
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 9 सितंबर 2026 को महिला थाना शाहजहाँपुर में पारिवारिक विवादों से संबंधित कुल 6 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इस दौरान एक दंपति के बीच आपसी बातचीत एवं समझाइश के बाद समझौता कराया गया और दोनों को महिला थाना से सकुशल विदा किया गया।
महिला थाना में एक आवेदिका ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। आवेदिका के अनुसार उसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन द्वारा उसके साथ मारपीट करने और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था।
मामले में दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर आमने-सामने बातचीत कराई गई। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझाया गया और पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया गया। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।
समझौते के बाद दंपति को महिला थाना से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री, महिला उपनिरीक्षक सुषमा देवी, महिला कांस्टेबल निशा सिंह आदि मौजूद रहीं।
