स्वस्थ, सुपोषित और सशक्त पीढ़ी के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: सीएम योगी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, रेसिपी आधारित अनुपूरक पोषाहार व्यवस्था पर दिया जोर

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की नवीन पोषण गाइडलाइन के अनुरूप रेसिपी आधारित अनुपूरक पोषाहार सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए लागू किया गया है। इसका उद्देश्य पोषण सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पोषण सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ करते हुए बच्चों, महिलाओं और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों तक बेहतर पोषण सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वस्थ एवं सशक्त पीढ़ी के निर्माण के लिए पोषण को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ‘स्वस्थ, सुपोषित, सशक्त एवं समृद्ध नया उत्तर प्रदेश’ के संकल्प के साथ पोषण संबंधी प्रयासों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Previous Post Next Post