स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
पॉक्सो जागरूकता को चित्रों में उकेरा, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संकाय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विधि अध्ययन संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी चित्रकारी के माध्यम से बाल संरक्षण और पॉक्सो कानून के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में बीएएल-एलएलबी प्रथम सत्र की विदुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएएल-एलएलबी सप्तम सत्र की इकरा खान द्वितीय और प्रथम सत्र की राशि शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बीएएल-एलएलबी प्रथम सत्र की अक्षरा शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और सुश्री रूपल मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीप्ति गंगवार, श्रीमती रंजना खंडेलवाल और डॉ. ज्योत्सना गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में प्रो. जय शंकर ओझा, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अशोक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ बाल यौन अपराधों की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा और कानूनी जागरूकता का संदेश दिया गया।
विधि अध्ययन संकाय द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून के व्यावहारिक और सामाजिक पक्ष से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

