स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कलान पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत युवक की मौत के मामले में एक कथित झोलाछाप चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लापरवाहीपूर्वक गलत उपचार करने के कारण युवक की मौत होने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कलान के नेतृत्व में वांछित एवं चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इलाज के बाद हुई थी युवक की मौत
पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को वादी की तहरीर पर थाना कलान में मु0अ0सं0 0312/26, धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
तहरीर में आरोप लगाया गया था कि ग्राम सिरसानगला निवासी ओमपाल पुत्र बालिस्टर द्वारा बीमार युवक का कथित रूप से गलत एवं लापरवाहीपूर्ण उपचार किया गया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के क्लीनिक चलाने से संबंधित कोई डिग्री अथवा प्रपत्र नहीं मिला। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 106(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 105 बीएनएस एवं धारा 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की बढ़ोतरी की गई।
आंधीदेई पुल से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त ओमपाल पुत्र बालिस्टर, निवासी ग्राम सिरसानगला, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर को आंधीदेई पुल से सुबह 11:49 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण
ओमपाल पुत्र बालिस्टर
निवासी ग्राम सिरसानगला, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 312/26
धारा 105 बीएनएस एवं 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019
थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक: 13 सितंबर 2026
समय: 11:49 बजे
स्थान: आंधीदेई पुल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री महेशचन्द्र
का0 प्रतीक
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
