ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा
बलरामपुर। थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र में महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को थाना गैण्डास बुजुर्ग में सदानन्द मौर्य पुत्र राम प्रकाश मौर्य निवासी भैसी, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बजरमुण्डा निवासी अमित मौर्य, धर्म प्रकाश, शान्ति तथा गुलशन द्वारा उनकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
तहरीर के आधार पर थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने मु0अ0सं0 76/26, धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मामले से संबंधित अमित मौर्य पुत्र धर्म प्रकाश, धर्म प्रकाश पुत्र बेंचू, शान्ति पत्नी धर्म प्रकाश तथा गुलशन पुत्री धर्म प्रकाश, सभी निवासी ग्राम बजरमुण्डा, थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।
