सिधौली पुलिस की चेकिंग में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन सीतापुर ✍️

315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

सिधौली, सीतापुर। थाना सिधौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए मंगल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous Post Next Post