जैतीपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी के गेहूं और घरेलू बर्तनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतीपुर पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 20 किलो गेहूं और घरेलू बर्तन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को वादी द्वारा थाना जैतीपुर में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने उसके घर से गेहूं और घरेलू बर्तन चोरी कर लिए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जैतीपुर में मु0अ0सं0 124/2026, धारा 305(a)/331(3)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुलदीप पुत्र शेरपाल, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम रम्पुरिया न्यूरिया, थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहांपुर को रात 23:08 बजे हिरासत में लिया

चोरी का सामान बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में करीब 20 किलो गेहूं और घरेलू बर्तन बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

कुलदीप पुत्र शेरपाल, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम रम्पुरिया न्यूरिया, थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहांपुर।

मुकदमा

मु0अ0सं0 124/2026
धारा 305(a)/331(3)/317(2) बीएनएस
थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहांपुर।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 शीशपाल सिंह
  • हे0का0 सचिन शर्मा
  • म0का0 रीना रावत

पुलिस के अनुसार, अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Previous Post Next Post