स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायत सरही में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने धान की उत्पादकता का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित क्षेत्रफल में धान की फसल की कटाई कर उसका वजन कराया गया। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एक हेक्टेयर में लगभग 57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी चकलेश्वर सिंह, कानूनगो रमेश चन्द्र शर्मा, लेखपाल अनुराग कुमार गुप्ता तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी की ओर से समी आलम और मुसाद रजा मौजूद रहे। किसान महेश के खेत में उत्पादकता की जांच की गई।
43.3 वर्ग मीटर में 24.83 किलोग्राम धान का वजन
उत्पादकता जांच के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की फसल का वजन 24.83 किलोग्राम दर्ज किया गया। इसके आधार पर एक हेक्टेयर में लगभग 57 क्विंटल धान उत्पादन प्राप्त होने का अनुमान सामने आया।
किसानों से फसल बीमा कराने की अपील
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने किसान भाइयों से अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि फसल बीमा कराने से किसानों को सरकार की संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। किसानों को फसल की सुरक्षा और संभावित नुकसान से बचाव के लिए फसल बीमा के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
