स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को महिला थाना शाहजहांपुर में पारिवारिक विवादों से संबंधित आठ पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। काउंसलिंग और आपसी बातचीत के माध्यम से दो दंपतियों के बीच समझौता कराकर उन्हें सकुशल विदा कराया गया।
रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दंपति में हुआ समझौता
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक दंपति का विवाह करीब पांच माह पूर्व हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी करीब एक माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर काउंसलिंग और आपसी वार्ता कराई गई।
वार्ता के दौरान महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि यदि पति उसे उचित तरीके से रखेंगे तो वह उनके साथ रहने के लिए तैयार है। वहीं पति ने भी पत्नी के साथ रहने की इच्छा जताई।
महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए पारिवारिक जीवन में आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद दंपति को सकुशल विदा कर दिया गया।
निगोही क्षेत्र के दंपति ने भी सुलझाया विवाद
थाना निगोही क्षेत्र के एक दंपति का विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी करीब एक माह से मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर काउंसलिंग एवं आपसी वार्ता कराई गई।
महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने का आरोप लगाया। साथ ही पति द्वारा उचित तरीके से साथ रखने पर उनके साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने भी पत्नी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की।
महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर आपसी समन्वय और पारिवारिक जीवन में संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और दंपति को महिला थाना से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री, महिला उप निरीक्षक सुषमा देवी, महिला कांस्टेबल निशा सिंह सहित महिला थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।
