नगर निगम की जनसुनवाई में छह समस्याओं के निस्तारण के निर्देश


स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल छह प्रकरण प्रस्तुत किए गए।

नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी छह प्रकरणों का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जीएम जल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post