स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना तिलहर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी तिलहर एवं मजिस्ट्रेट तिलहर की मौजूदगी में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों और धर्मगुरुओं के साथ हुई।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाहजनक सूचनाओं का प्रसार न करने की अपील की।
व्यवस्थाओं को लेकर लिए सुझाव
बैठक के दौरान उपस्थित संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से त्योहारों के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए गए। अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी तिलहर ने सभी लोगों से त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा।
बैठक में मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
