लखनऊ में साइबर अपराधियों पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, कई इलाकों में छापेमारी; करीब एक दर्जन सिम बॉक्स बरामद


ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में साइबर अपराधियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर साइबर यूनिट ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में करीब एक दर्जन सिम बॉक्स बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

एडीसीपी क्राइम किरण यादव के नेतृत्व में सुशांत गोल्फ सिटी, गोमतीनगर, पारा, चिनहट और बीबीडी क्षेत्र में छापेमारी की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरामद सिम बॉक्स का इस्तेमाल कॉल रूटिंग के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने में किए जाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि विदेशों में बैठे साइबर अपराधी सिम बॉक्स के माध्यम से विदेशी और भारतीय नागरिकों को निशाना बनाते थे। इस नेटवर्क के तार गुजरात, असम और गोवा समेत कई राज्यों से जुड़े होने की जानकारी मिली है।

फिलहाल लखनऊ क्राइम ब्रांच की साइबर यूनिट पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बरामद उपकरणों के इस्तेमाल, नेटवर्क से जुड़े लोगों और साइबर अपराध के संभावित कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post