Breaking News

प्रेमी दीपक ने शराब पिलाकर की थी 3 बच्चो की माँ की हत्या.. लाश को हाईवे किनारे फेंक गया था युवक

 रात मे दोनों होटल मे रुके.. शराब पी.. फिर किसी बात पर विवाद हुआ तो महिला का कर दिया क़त्ल

काल्पनिक चित्र

उत्तर प्रदेश : मेरठ के लोहियानगर के काजीपुर गांव की माया (48) की हत्या किसी अंजान ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी दीपक ने की थी। दोनों नशे की हालत में थे और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हत्या करने के बाद प्रेमी इको गाड़ी से शव को हाईवे किनारे फेंककर चला गया था।

पुलिस ने आरोपी कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

क्या था मामला...

आठ दिसंबर की रात 12 बजे हापुड़ रोड पर फफूंडा तिराहे के पास महिला (48) का शव मिला था। रविवार को महिला की पहचान काजीपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के विजय की पत्नी माया के रूप में हुई थी।फलों का ठेला लगाने वाले विजय ने बताया था कि उसकी पत्नि माया बाजार से खरीदारी करने गई थी। इसके बाद उसने कंकरखेड़ा मायके जाने की बात कही थी। शाम को आखिरी बार बात होने के बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया था।


शरीर पर थे चोट के निशान...

माया के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया था। माया की एक बेटी शिवानी (24), बेटा कार्तिक (16) और रितिक (14) हैं।पूछताछ में दीपक ने बताया कि दोनों ने कुटी चौराहे के निकट शराब पी थी। इसके बाद दोनों रोहटा रोड स्थित एक होटल में गए। वहां भी दोनों ने शराब पी। किसी बात को लेकर दोनों के विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने माया की पिटाई कर दी। 

इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे इको गाड़ी में लेकर हापुड़ रोड पहुंचा और फफूंडा कट के पास फेंककर चला गया। बाद में मोबाइल भी फेंक दिया। 

प्रधान संपादक मो शोएब

Post a Comment

0 Comments