![]() |
| काल्पनिक चित्र |
उत्तर प्रदेश:कानपुर से एक मार्मिक घटना प्रकाश में आई है। शनिवार को दुल्हन की बारात आने वाली थी। घर में बारातियों के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, उनके लिए पकवान तैयार किए जा रहे थे। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं, और रिश्तोदारों से पूरा आंगन भरा था। इसी बीच दुल्हन तैयार होने से पहले नहाने के लिए बाथरूम गई थी। इसके बाद दोबारा वापस नहीं लौटी। दुल्हन काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन डॉक्टर के पास ले गए, तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दबी जुबान में लोगों का कहना था कि इस शादी से खुश नहीं थी।
पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित गोपाल नगर निवासी अनमोल सिंह सेना से रिटायर होने के बाद उन्नाव के एक प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। अनमोल सिंह की बेटी अनुपमा की शादी बर्रा निवासी युवक से तय हुई थी। बीते 09 दिसंबर को बारात आने थी, लेकिन बारात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। अनुपमा के पिता के का कहना है कि बड़े अरमानों से बेटी की डोली में बैठाकर विदा करना चाहते थे, लेकिन उसकी डोली की जगह अर्थी उठी।
जयमाल की हो रही थी तैयारी...
अनुपमा के पिता अनमोल सिंह ने बताया कि महिलाएं घर के आंगन में मंगल गीत गाने की रस्म अदा कर रही थीं। इसी दौरान अनुपमा भी उनके साथ बैठी थी। इसी दौरान उसे जयमाल के लिए तैयार होना था। बेटी बाथरूम में नहाने की बात कह कर गई थी। काफी देरतक अनुपमा बाथरूम से बाहर निकली, तो दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, तो वो बेहोशी की हालत में पड़ी थी। फौरन अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments