मेरठ के ADG ऑफिस मे बना IT सेल... मुज़फ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, शामली और नोएडा पर खास नज़र
उत्तर प्रदेश : अयोध्या मे #RamMandir प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र मेरठ जोन के 7 जनपदों पर @Uppolice की खास निगाह रहेगी। @adgzonemeerut के दफ़्तर मे पुलिस IT सेल एक्टिव किया गया हैं। जो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म की निगरानी करेगा.. कही भी जहरीली पोस्ट या वीडियो अपलोड मिलती हैं तो दोषी पर तत्काल FIR होगी।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डीके ठाकुर ने बताया कि 20 से 26 जनवरी तक जोन में अलर्ट घोषित किया गया है। 22 जनवरी को आरएएफ से लेकर पीएसी की छह कंपनी दी गई हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात होगी। जोन के सभी सात जनपदों में सेक्टर और जोन व्यवस्था भी लागू की गई है।
पुलिस का अवकाश बंद..
मेरठ को 34 सेक्टर और 14 जोन में बांटा गया है। विशेष परिस्थिति को छोड़कर पुलिसकर्मियों का अवकाश बंद कर दिया है। आइटी सेल को इंटरनेट मीडिया पर निगरानी के लिए लगाया है। ADG ने बताया की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और मैसेज अपलोड करने पर मुकदमा दर्ज कर सीधे कार्रवाई होगी।
प्रधान संपादक मो शोएब ✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments