![]() |
| आरोपी का चित्र |
उत्तर प्रदेश:मथुरा के थाना मांट के गांव बिलन्दपुर में बृहस्पतिवार को तीन वर्ष की बालिका की गला रेतकर हत्या हुई थी, जिसमें पुलिस ने हत्या करने वाले चचेरे भाई अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है।गुरुवार को गांव बिलन्दपुर में तीन वर्ष की प्रियल पुत्री हाकिम सिंह की घर में गला रेतकर हत्या हुई थी। घटना स्थल का निरीक्षण एसएसपी द्वारा किया गया था। मांट पुलिस ने हत्या करने वाले भाई अरुण पुत्र बबलू सिंह को पकड़ा तो मामले का खुलासा किया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को धनतेरस के दिन आरोपी अरुण ने हाकिम के घर में चोरी की थी, जिसमें दो अंगूठी और मंगलसूत्र चुराया था।मृत बालिका के पिता ने भतीजे अरुण के साथ मारपीट की थी, इसी बात से आहत होकर उसने तीन वर्षीय बालिका की हत्या कर दी। जबकि प्रियल की हत्या करने के बाद आरोपी अरुण मृत बालिका की मां के साथ दवा दिलाने के लिए गया था। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी के पास से छुरा बरामद किया हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments