स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा 20 एवं 21 जून को जनपद शाहजहाँपुर में संयुक्त रूप से दो दिवसीय सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के अनुसार अभियान के तहत लगभग 78 बसों की जांच की गई, जिनमें से 11 बसों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना फिटनेस, बिना परमिट, माल वाहनों में सवारी ढोना, एचएसआरपी न होना, बिना अथवा धुंधली नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग तथा अवैध पार्किंग जैसी अनियमितताओं के चलते 177 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम तथा यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का संचालन यातायात एवं परिवहन नियमों के अनुरूप करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, कर बकाया, बिना परमिट अथवा अन्य नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments