UP: बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के सिरसली गांव मे खंडहर पड़े मकान में एक प्रेमी युगल का शव मिला । प्रेमी विशाल (19) का शव फांसी पर लटका था। प्रेमिका गुड़ियां (18) के गले में फांसी का फंदा लगे जमीन पर वह पड़ी थी। गांव में ऑनर किलिग की चर्चा चल रही है।सिरसली गांव में ब्रह्मसिंह के खंडहर पड़े मकान में रविवार की सुबह खेलते हुए एक बालिका पहुची। वहॉ वह दोनों के शव देखकर चिल्लाई ओर काफी संख्या ग्रामीण वहॉ पहुचे। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।ग्रामीणों के अनुसार मृतको का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। मार्च में उसकी शादी होने वाली थी। चर्चा यह भी है कि दोनों को रात्रि में लड़की के परिजनों ने आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया था। मृतक के बड़े भाई मनीष ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में एक लोहे की दुकान पर नोकरी करता था। वह 12 जनवरी को गांव में शादी समारोह में आया था। शनिवार की रात्रि वह 9 बजे तक घर पर था। इसके बाद वह लापता हो गया।उन्होंने उसे इधर उधर तलाश किया पता नही चलने पर पुलिस को भी सूचना दी। और सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की वालों ने उसके भाई को मारने की धमकी दे रखी थी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया है।
प्रधान संपादक मो शोएब
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments