स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी घायलों के समुचित और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments