जांच के बाद पुलिस ने विपिन कुमार के बहनोई जॉनी सिंह और उसके दोस्त श्यामवीर बंजारा को हिरासत में लिया, जो दोनों नोएडा में एक ही निजी कंपनी में काम करते हैं.' पूछताछ के दौरान, बुलन्दशहर जिले के रहने वाले जॉनी ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और साले के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण उनके बीच पहले भी झगड़े होते थे. इसी कारण उसने श्यामवीर की मदद से विपिन कुमार की हत्या कर डाली।
पुलिस ने जब उनसे पूछा कि तुम लोगों ने हत्या को अंजाम कैसे दिया? इस पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने विपिन को ड्रिंक करने के बहाने से घर में बुलाया. फिर जब उसे नशा होने लगा तो दोनों ने मिलकर विपिन का रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली. फिर शव को उनके किराए के आवास से दूर ग्रीनबेल्ट में फेंक दिया
सहायक पुलिस आयुक्त सुमित शुक्ला ने बताया कि पीड़ित विपिन कुमार अजयपाल, जॉनी सिंह की पत्नी का चचेरा भाई था. शुक्ला ने कहा, 'दंपति की शादी एक साल पहले हुई थी और जॉनी ने दावा किया था कि उसने पहले भी एक से अधिक बार अजयपाल और उसकी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments