मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी को गोवा ले जाने का वादा कर उसे अयोध्या ले गया। इससे उसकी पत्नी आहत हो गई और कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दे दिया।
ये घटना भोपाल के पिपलानी इलाके की है। पेशे से IT इंजीनियर पति ने पत्नी से हनीमून पर जाने की बात की थी, पत्नी ने विदेश घूमने की बात की, लेकिन पति ने अपने माता-पिता की सेहत का हवाला देकर भारत में ही कहीं घूमने की बात कही। दोनों के बीच गोवा जाने पर सहमति बनी।
पत्नी का आरोप है कि इसके बावजूद जब घूमने जाना था तो उसके एक दिन पहले ही पति ने बताया कि वो लोग अयोध्या और बनारस जा रहे हैं क्योंकि उनकी मां को मंदिरों के दर्शन करने हैं। ट्रिप से लौटने के बाद दोनों का खूब झगड़ा हुआ और पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दे दिया।
पत्नी का कहना है कि पति उससे ज्यादा घरवालों को समय देता है जिससे उसे शादी की शुरुआत से ही नज़रअंदाज़ होना महसूस हो रहा है। फ़िलहाल पति और पत्नी दोनों की काउंसलिंग की जा रही है जिससे रिश्ते को बचाया जा सके।
प्रधान संपादक मो शोएब✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments